एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधायकों को दिए खास टिप्स, बोले- छपास के चक्कर में…

मध्यप्रदेश विधानसभा के युवा विधायक सम्मेलन में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने युवा विधायकों को न सिर्फ जीत का मंत्र दिया, बल्कि जनसेवा, व्यवहार और अनुशासन की बारीकियां भी समझाईं। मंत्री विजयवर्गीय ने विपक्षी विधायकों से कहा कि, विधानसभा हंगामा करने के लिए नहीं है, छपास के चक्कर में अगर आप मर्यादा भूल जाएंगे तो लंबी रेस का घोड़ा नहीं बन पाएंगे।

युवा विधायक सम्मेलन में 3 राज्यों के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का संबोधन अनुभव, रणनीति और व्यवहारिक राजनीति का संगम बन गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, एक जनप्रतिनिधि की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। अगर जनप्रतिनिधि सशक्त होगा… तो लोकतंत्र भी मजबूत होगा। चुनाव जीतना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है विधानसभा और जनता के बीच संतुलन बनाना। जनता की समस्या के समाधान में विधायक का कार्यालय और उसकी टीम सबसे अहम होती है…

मंत्री ने विपक्ष के विधायकों को भी नसीहत देते हुए उन्होंने कहा  कई विधायक पहली बार जीतते ही अहंकार में आ जाते हैं… कॉलर खड़ी हो जाती है… खुद को भगवान समझने लगते हैं लेकिन राजनीति में आगे वही बढ़ता है, जो विनम्र रहता है। विधानसभा हंगामा करने के लिए नहीं है।  छपास के चक्कर में अगर आप मर्यादा भूल जाएंगे तो लंबी रेस का घोड़ा नहीं बन पाएंगे। विधानसभा में बोले गए हर शब्द को गंभीरता से नोट किया जाता है !

विजयवर्गीय ने संगठन और अनुशासन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि, जिस संगठन ने आपको टिकट दिया है, उसके निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button