MP: विरोध करने आई सोनम से मिले CM मोहन यादव, नाराजगी नहीं, संवाद से समाधान की पहल

सत्ता की कुर्सी पर बैठना आसान है, लेकिन उस कुर्सी पर बैठकर आम लोगों की आवाज सुनना… यही किसी जनप्रतिनिधि की असली पहचान बनाता है. भोपाल में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला… बीजेपी की बड़ी बैठक के बीच भेष बदलकर मुख्यमंत्री के सामने पहुंची शिक्षक भर्ती की अभ्यर्थी सोनम दांगी. अपनी मांग को लेकर विरोध जताया, लेकिन इस घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अंदाज चर्चा में है. उन्होंने सोनम को बुलाया, धैर्य से उसकी बात सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए कोई कानूनी रास्ता तलाशा जाए.
भोपाल के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हुई इस घटना ने सियासी गलियारों में एक अलग चर्चा छेड़ दी है… वर्ग-3 शिक्षक भर्ती की अभ्यर्थी सोनम दांगी भेष बदलकर पार्टी की बैठक में पहुंच गईं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नजदीक तक पहुंचकर अपनी मांग उठाई. आमतौर पर ऐसे घटनाक्रम के बाद कार्रवाई या नाराजगी की चर्चा होती है, लेकिन यहां मुख्यमंत्री का अलग ही अंदाज देखने को मिला… उन्होंने सोनम को बुलाया और उसकी बात को गंभीरता से सुना…
सोनम की मांग सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को नौकरी देने के लिए कोई वैधानिक रास्ता बनाया जा सकता है, तो उसकी संभावनाएं तलाशें… यानी मुख्यमंत्री ने सिर्फ विरोध की घटना पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि अभ्यर्थियों की समस्या का समाधान खोजने की दिशा में भी अधिकारियों को सक्रिय किया…
हालांकि, इस मामले में भर्ती की पात्रता एक बड़ी चुनौती है… स्कूल शिक्षा विभाग के मुताबिक आवेदन की अंतिम तारीख 25 अगस्त 2025 थी… जबकि सोनम दांगी ने डीएड की डिग्री 5 अगस्त 2026 को हासिल की… यानी आवेदन की अंतिम तारीख तक उनके पास निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता नहीं थी… लिपिकीय त्रुटि के कारण यह स्थिति बनी… मुख्यमंत्री का यह कदम संदेश देता है कि विरोध करने वालों की आवाज भी सुनी जानी चाहिए…



