एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: BJP के ‘गांव चलो अभियान’ पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने किया बयानों का प्रहार

मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। बीजेपी के ‘गांव चलो अभियान’ को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह ने बीजेपी और मुख्यमंत्री मोहन यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कई सवाल खड़े किए हैं।

मध्यप्रदेश में मिशन 2028 को लेकर भाजपा अभी से चुनावी मोड़ में आ गई  है और प्रदेश में गांव चलो अभियान शुरू करने वाली है, लेकिन बीजेपी के ‘गांव चलो अभियान’ को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने इस अभियान पर सवाल उठाते हुए सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा किया है।

जयवर्धन सिंह ने कहा कि, बीजेपी पहले यह बताए कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश को अब तक नया क्या दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में गेहूं की फसल तैयार है, लेकिन खरीदी प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो पाई है। उल्टा सरकार तारीख बढ़ाकर किसानों को और परेशान कर रही है। इसके साथ ही जयवर्धन सिंह ने सवाल उठाया कि क्या सरकार सरसों और मूंग की खरीदी समर्थन मूल्य पर करेगी या नहीं।

जयवर्धन ने बीजेपी को सलाह देते हुए कहा कि ‘गांव चलो अभियान’ शुरू करने से पहले सरकार को किसानों और आम जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। जयवर्धन सिंह के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button