एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, आशीष अग्रवाल की 87 सदस्यीय जंबो टीम

मध्यप्रदेश बीजेपी ने मिशन 2028 को देखते हुए मीडिया विभाग की नई टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने 87 सदस्यों की जंबो मीडिया फौज का ऐलान किया है।  इस टीम में अनुभव, संगठन और सियासी संतुलन का खास ध्यान रखा गया है…खास बात ये कि इसमें विधायकों से लेकर पूर्व विधायकों तक को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश बीजेपी ने गुरुवार को मीडिया विभाग का पुनर्गठन कर कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। इन नियुक्तियों से मीडिया विभाग की 87 सदस्यीय जंबो टीम बनाई गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल की टीम में 33 प्रदेश प्रवक्ता, 9 सह मीडिया प्रभारी और 41 मीडिया पैनलिस्ट शामिल किए गए हैं। यानि हर मुद्दे पर पार्टी की आवाज को और आक्रामक और संगठित बनाने की तैयारी साफ नजर आ रही है। 

इस नई टीम की सबसे बड़ी खासियत है अनुभव और सियासी वजनदार चेहरों को शामिल करना… प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में 11 मौजूदा विधायक शामिल किए गए हैं। जिनमें अर्चना चिटनिस, उषा ठाकुर, कुंवर सिंह टेकाम, गौरव पारधी, नीरज सिंह लोधी, संदीप जायसवाल, संतोष वरकड़े, दिलीप परिहार, संजय शाह, योगेश पंडाग्रे और छारा मोरे जैसे नाम शामिल हैं…वहीं 5 पूर्व विधायकों को भी प्रवक्ता बनाकर अनुभव का तड़का लगाया गया है इनमें यशपाल सिसोदिया, कलसिंह भावर, घनश्याम पिरोनिया, रामलाल रौतेल और राजेंद्र भारती को जिम्मेदारी दी गई है। 

मौजूदा प्रवक्ताओं में भी निरंतरता बरकरार रखी गई है। डॉ. हितेश वाजपेई, पंकज चतुर्वेदी, दुर्गेश केसवानी और अजय यादव को भी टीम में जगह मिली है। इस पूरी टीम में क्षेत्रीय संतुलन का भी खास ध्यान रखा गया है, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित सभी प्रमुख जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है…यानि आशीष अग्रवाल ने मीडिया मैनेजमेंट को लेकर इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button