MP: गेंहू खरीदी को लेकर CM मोहन यादव का बयान, कांग्रेस के आरोपों पर दिया जवाब

मध्यप्रदेश में गेंहू खरीदी में हो रही देरी के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि, बारदाने की चुनौती है लेकिन घोषित तारीख से एक दिन पहले ही तैयारी पूरी है। सबसे पहले छोटे किसानों के गेंहू ख़रीदे जाएंगे, वहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के आरोपों पर भी जवाब दिया।
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर सियासत तेज हो गई है…एक तरफ कांग्रेस सरकार पर देरी और किसानों के साथ धोखे के आरोप लगा रही है तो वहीं अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन आरोपों का करारा जवाब दिया है…उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवा, महिला और किसानों—तीनों वर्गों के लिए समान रूप से काम कर रही है। सीएम ने कहा कि हमें मालूम है भंडार भरे हुए है , बारदाने कम है , सब चुनौती है लेकिन इसके बावजूद घोषित तारीख से एक दिन पहले तैयारी पूरी है।
कांग्रेस के आरोपों पर जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि बईमानों तुम्हे बोलने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, पहले सिंचाई का रकबा सीमित था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर करीब 55 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया गया है। बिजली आपूर्ति में भी सुधार किया गया है और किसानों को पर्याप्त सुविधा दी जा रही है। 10 तारीख से सरकार 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने वाले है। छोटे किसानों को प्राथमिकता देते हुए उनका गेहूं पहले खरीदा जाएगा।
कुल मिलाकर गेहूं खरीदी को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं , मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान के बाद ये सुनिश्चित हो गया है कि अब गेंहू खरीदी की तारीख नहीं बढ़ेगी और सबसे पहले छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।



