MP: स्थापना दिवस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का संकल्प, बंगाल चुनाव पर किया बड़ा दावा

BJP के स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है। सिंधिया ने कहा है कि, भाजपा की नींव देश की एकता और कल्याण के लिए रखी गई थी जो एक वटवृक्ष का रूप ले चुकी है…मैं अपने सिद्धांतों, मूल्यों और विकसित भारत के लिए लगने का संकल्प लेता हूँ।
BJP के 47वें स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी की विचारधारा और विस्तार पर विस्तार से बात की उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना देश की एकता, अखंडता और कल्याण के उद्देश्य से की गई थी. यह संगठन एक वटवृक्ष बन चुका है…सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि…मैं अपने सिद्धांतों मूल्यों के आधार पर विकसित भारत के लिए लगने का संकल्प लेता हूँ।
वहीं बंगाल सहित पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर भी सिंधिया ने बड़ा दावा किया, उन्होंने कहा कि, इन राज्यों में भाजपा को बेहतर परिणाम मिलेंगे और पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
कुल मिलाकर चुनावी मौसम में भाजपा अपना स्थापना दिवस मना रही है , ऐसे में सिंधिया का जोश और आत्मविश्वास भी साफ नजर आ रहा है।



