एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: पश्चिम बंगाल में चला CM मोहन यादव का जादू, 7 सीटों पर किया प्रचार, 6 पर जीती BJP

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में सबसे ज्यादा चर्चा अगर कहीं है, तो वो है पश्चिम बंगाल….जहां पहली बार बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 294 में से 206 सीटें जीती , लेकिन इस जीत में सीएम मोहन यादव का स्ट्राइक रेट भी चर्चाओं में है। सीएम ने 7 सीटों पर किया प्रचार 6 पर बीजेपी जीती है। 

पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के पीछे कई चेहरे और रणनीतियां रही लेकिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का नाम खास तौर पर उभरकर सामने आया है। बंगाल चुनाव में मोहन का जादू देखने को मिला , 2 अप्रैल से शुरू हुआ उनका चुनावी अभियान बांकुरा जिले से शुरू हुआ जहां उन्होंने नामांकन रैली से लेकर जनसभाओं तक, लगातार पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया।

बांकुरा की सलतोरा, छतना, बांकुरा, बरजोरा और ओंदा इन पांचों सीटों पर सीएम ने प्रचार किया….और बीजेपी ने सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज की। वही कोलकाता और मेदिनीपुर में चुनावी कमान संभाली, मेदिनीपुर में बीजेपी ने जीत हासिल की… जबकि कमरहाटी सीट पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। इस तरह मुख्यमंत्री का कुल स्ट्राइक रेट 86 प्रतिशत रहा… जो उनके चुनावी प्रभाव को दर्शाता है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष  अग्रवाल  ने इसे मजबूत नेतृत्व का परिणाम बताया , उनका कहना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी डॉ. मोहन यादव का प्रभाव सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ रहा है। 

कुल मिलाकर पश्चिम बंगाल की इस ऐतिहासिक जीत में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जादू भी देखने को मिला। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button