एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष को वाहन रैली भारी पड़ी, नियुक्ति निरस्त

मध्यप्रदेश में बीजेपी संगठन ने अनुशासन को लेकर एक्शन लिया है। पेट्रोल-डीजल बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बावजूद सैकड़ों वाहनों की रैली निकालना भिंड किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष को भारी पड़ गया है। बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बड़ा एक्शन लेते हुए भिंड जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति ही निरस्त कर दी है….

पीएम मोदी की ईंधन बचाओ अपील के बाद बीजेपी बेहद सख्त नजर आ रही है , वही अपील का उल्लंघन करने वालो पर सख्त एक्शन भी हो रहा है , दरअसल भिंड जिले में हाल ही में किसान मोर्चा द्वारा ग्वालियर से भिंड तक निकाली गई सैकड़ों वाहनों की रैली ने संगठन के भीतर ही सवाल खड़े कर दिए…जिसके बाद पूरे मामले को बीजेपी प्रदेश संगठन ने गंभीर अनुशासनहीनता के तौर पर लिया और किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने भिंड जिला अध्यक्ष की छुट्टी कर दी.

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भिंड जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को उनके पद से हटा दिया…इस कार्रवाई के बाद साफ संकेत है कि संगठन अब किसी भी तरह की लापरवाही या निर्देशों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं करेगा…

कुल मिलाकर पीएम मोदी की अपील पर बीजेपी संगठन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है फिर चाहे पद कितना भी बड़ा क्यों न हो नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई तय है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button