एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: जंबूरी मैदान में ग्राम रोजगार सहायक महासम्मेलन, CM मोहन यादव ने किए कई बड़े ऐलान

भोपाल के जंबूरी मैदान में ग्राम रोजगार सहायकों का महासम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गांव के विकास में रोजगार सहायकों और पंचायत सचिवों की भूमिका को बेहद अहम बताया, और कई बड़ी घोषणाएं कर इन कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी.

भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित ग्राम रोजगार सहायक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पंचायत सचिव और रोजगार सहायक के बिना मिले गांव का विकास नहीं हो सकता है । जिस तरह शरीर में आत्मा नहीं तो शरीर बेकार , उसी तरह पंचायत सचिव न हो तो पंचायत बेकार। 

सीएम ने रोजगार सहायकों को सरकार का “हनुमान” बताते हुए कहा कि सरकार की कोई भी योजना या अभियान इनके बिना सफल नहीं हो सकता…मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों के रिक्त पदों और उम्र सीमा को लेकर ठोस निर्णय लेने का भरोसा दिलाया…साथ ही ग्राम रोजगार सहायकों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 62 वर्ष करने का बड़ा ऐलान किया.

महासम्मेलन में महिला रोजगार सहायकों के लिए मातृत्व और प्रसूति अवकाश, और पुरुष रोजगार सहायकों के लिए 15 दिन का पितृत्व अवकाश देने की घोषणा भी की गई.

वही कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे रोजगार सहायकों के साथ हुए सड़क हादसे को लेकर भी मुख्यमंत्री ने संवेदना जताई, मृतक गुरुजी मीणा और लखन कमोडिया के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की…साथ ही घायलों के लिए मुफ्त इलाज और आर्थिक मदद का भी ऐलान किया…जिसमें सामान्य घायलों को 50 हजार और गंभीर घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी…

कुल मिलाकर सरकार ग्रामीण अमले को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती और इस महासम्मेलन के जरिए रोजगार सहायकों को बड़ी राहत और सम्मान देने की कोशिश की गई है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button