ताजा-खबरमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

UP की अर्थव्यवस्था का नया ‘गेमचेंजर’, नोएडा एयरपोर्ट से शुरू हुईं उड़ान

UP में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत हो गई है , और इसके साथ ही पश्चिमी यूपी और दिल्ली-एनसीआर को एक नया, अत्याधुनिक एयर कनेक्टिविटी हब मिला है। पहली फ्लाइट इंडिगो की रही जो लखनऊ से जेवर आई और इसके बाद बेंगलुरु के लिए पहली उड़ान रवाना हुई।

उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार को नई उड़ान मिल गई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट्स का आगाज हो चुका है। सुबह लखनऊ से उड़ान भरकर आई इंडिगो की पहली फ्लाइट का भव्य स्वागत किया गया और इसके साथ ही एक नए युग की शुरुआत हो गई। 

इंडिगो इस एयरपोर्ट से सेवाएं शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बन गई है जो चरणबद्ध तरीके से 16 से ज्यादा शहरों को जोड़ने जा रही है, इनमें लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, अमृतसर, चंडीगढ़, श्रीनगर और धर्मशाला जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। फिलहाल, घरेलू उड़ानों से शुरुआत हुई है लेकिन जल्द ही यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू करने की तैयारी है। 

एयरपोर्ट को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है जहां यात्रियों को डिजीयात्रा, सेल्फ चेक-इन और सेल्फ बैगेज ड्रॉप जैसी स्मार्ट सेवाएं मिलेंगी। सिर्फ यात्री ही नहीं बल्कि व्यापार और उद्योग को भी मिलेगा बड़ा फायदा। एयरपोर्ट को एक बड़े कार्गो हब के रूप में विकसित किया गया है। जिसकी शुरुआती क्षमता 2 लाख मीट्रिक टन सालाना है जिसे बढ़ाकर 15 लाख मीट्रिक टन तक किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button