एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, पहली बार कैमरे पर आई सोनम रघुवंशी

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक नया मोड़ सामने आया है। पहली बार इस मामले की आरोपी और राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी पहली बार कैमरे पर आई हैं और उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जहां एक तरफ परिवार उन्हें फरार बताकर नेपाल भागने का आरोप लगा रहा है, वहीं सोनम का दावा है कि वो शिलॉन्ग में हैं और जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब सस्पेंस और गहरा हो गया है। हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी पहली बार कैमरे पर आई। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में साफ कहा है कि वो नेपाल नहीं भागीं, बल्कि शिलॉन्ग में मौजूद हैं। सोनम का कहना है किस मेरे बारे में झूठी बातें फैलाई जा रही हैं। जनता से यही कहना चाहती हूं कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।

सोनम ने एक निजी चैनल से बातचीत में यह बयान दिया है। इसके साथ ही सोनम ने जांच में सहयोग देने की बात भी कही। कहा- मैंने हमेशा कोर्ट की कार्यवाही में पूरा सहयोग किया है। आगे भी करती रहूंगी। मेरा अभी इंदौर जाने का कोई प्लान नहीं है।

मामले में मृतक राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।  विपिन का कहना है कि, सोनम जमानत पर रिहा होने के बाद देश छोड़कर नेपाल भाग गई थीं और अब सामने आकर झूठ बोल रही हैं। इतना ही नहीं, विपिन रघुवंशी ने सोनम के परिवार पर भी आरोप लगाया कि उनके माता-पिता और भाई सोनम का पूरा साथ दे रहे हैं।

तो सवाल अब भी वही है क्या सोनम रघुवंशी सच कह रही हैं या फिर ये सिर्फ खुद को बचाने की कोशिश है?  फ़िलहाल सोनम रघुवंशी के बयानों ने एक बार फिर इस केस को चर्चाओं में ला दिया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button