MP के किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव का बड़ा फैसला

CM मोहन यादव ने किसानों को बड़ी राहत दी है। वैश्विक संकट के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक अहम फैसला लिया है। अब किसानों को डीजल लेने के लिए ट्रैक्टर लेकर पेट्रोल पंप तक जाने की मजबूरी नहीं होगी, सरकार ने ट्रैक्टर में ही डीजल देने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। यानि अब किसान कैन और कुप्पे में भी आसानी से डीजल ले सकेंगे।
किसानों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है । किसान संगठनों के साथ हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी में किसानों को ट्रेक्टर में ही डीजल देने की बाध्यता ख़त्म कर दी है। पहले नियम के अनुसार, पेट्रोल पंप संचालकों को केवल ट्रैक्टर में ही डीजल देने की अनुमति थी, जिससे काम के दौरान डीजल ख़त्म होने पर किसानों को टोचन करके पंप तक ट्रेक्टर लेकर पहुंचना पड़ता था। लेकिन अब इस बाध्यता को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया गया है।
सरकार के निर्देश के बाद अब किसान अपनी जरूरत के अनुसार कैन या कुप्पे में भी डीजल भरवा सकेंगे। इस फैसले से खासतौर पर दूरदराज के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी , सरकार का मानना है कि यह निर्णय खेती-किसानी के काम को आसान बनाएगा.



