एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP का सिकल सेल उन्मूलन मॉडल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कि मोहन सरकार की तारीफ

मध्यप्रदेश के धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर से एक खास संदेश पूरे देश के लिए सामने आया है। विश्व सिकल सेल दिवस के मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहन सरकार के सिकल सेल मॉडल की जमकर सराहना की है। महामहिम ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के अंतर्गत मध्यप्रदेश की बहुआयामी उपलब्धिया हांसिल की है। 

ओंकारेश्वर में विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर  विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुई और महामहिम ने सिकल सेल से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान महामहिम ने मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के सिकल सेल उन्मूलन मॉडल कि जमकर सराहना की है। राष्ट्रपति ने कहा कि, सिकल सेल एनिमिया में मध्यप्रदेश सरकार ने बहुआयामी उपलब्धि हासिल किया है। इसके लिए मैं राज्य सरकार की सराहना करती हूं। ये संतोष की बात है कि 2023 में राष्ट्र मिशन में उन्होंने जो लक्ष्य देश के सामने रखे थे। उसमें स्क्रीनिंग का लक्ष्य समय से पहले पूरा हुआ है। ये विश्व की सबसे पड़ी पहलों में से एक पहल है। 

महामहिम ने कहा कि, सवा करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। इनमें ज्यादातर को लोगों को जेनेटिक कॉउंसलिंग कार्ड भी दिया गया है। सिकल सेल से जुड़े चुनौती को भारत सरकार ने बहुत ही गंभीरता से लिया है। पिछले कुछ वर्षों से समग्र रुप से जो प्रयास किए है, वो अत्यंत सराहनीय है।

इस मौके पर मंच पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, इंदर सिंह राजपूत, स्वस्थ राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह मौजूद रहे। कुल मिलाकर सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ मध्यप्रदेश अब एक मॉडल स्टेट के रूप में उभर रहा है और राष्ट्रपति की यह सराहना, प्रदेश के प्रयासों को एक नई पहचान दे रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button