एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: बैतूल में CM मोहन यादव का जुदा अंदाज, आदिवासी परिवार के घर जमीन पर बैठकर किया भोजन

बैतूल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक अलग और सादगी भरा अंदाज बैतूल जिले से सामने आया है। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रोटोकॉल से अलग हटकर एक स्थानीय आदिवासी परिवार के घर जमीन पर बैठकर भोजन किया। खास बात यह रही कि जब उनके लिए अलग से भोजन की थाली लाई गई, तो मुख्यमंत्री ने उसे लेने से इनकार कर दिया और कहा घर की थाली लाओ, उसी में खाना खाने का मजा है।

बैतूल जिले का कुकरू गांव, और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ऐसा अंदाज, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति का दिल जीत लिया। जनजातीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव एक स्थानीय आदिवासी परिवार के घर पहुंचे। यहां उनके लिए अलग से भोजन की थाली भी लाई गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री ने औपचारिक व्यवस्थाओं को किनारे रखते हुए कहा, घर की थाली लाओ, उसी में खाना खाने का मजा है।

मुख्यमंत्री जमीन पर बैठ गए और परिवार के सदस्यों के साथ उसी थाली में परोसा गया सादा, देसी और पारंपरिक भोजन ग्रहण किया, जिसमें गांव के स्वाद और आत्मीयता की झलक साफ दिखाई दी। मुख्यमंत्री ने भोजन के दौरान परिवार से आत्मीय बातचीत भी की और गांव की जीवनशैली, खेती-किसानी और रोजमर्रा की परिस्थितियों की जानकारी ली।

बैतूल के कुकरू गांव में मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह सादगी भरा अंदाज अब चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रोटोकॉल से हटकर एक आदिवासी परिवार के घर जमीन पर बैठकर उसी घर की थाली में भोजन करना लोगों को खासा पसंद आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button