मेरा-देशविशेष

UP: वाराणसी से CM योगी का बड़ा बयान, बोले- देश के भविष्य से खिलवाड़ स्वीकार नहीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से शिक्षा व्यवस्था, राष्ट्र निर्माण और नकल संस्कृति को लेकर बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने साफ कहा कि, देश के भविष्य और अखंडता के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आचार्य चाणक्य के आदर्शों का उल्लेख करते हुए मजबूत राष्ट्र निर्माण की बात कही और बिना किसी का नाम लिए नकल को जन्मसिद्ध अधिकार बताने वाली राजनीति पर भी तीखा हमला बोला।

वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों, शिक्षा व्यवस्था और राष्ट्र निर्माण को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य और अखंडता के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। मजबूत भारत के निर्माण के लिए आचार्य चाणक्य जैसे महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेना आवश्यक है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, एक वक्त ऐसा आया कि उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लोगों ने अपने निहित स्वार्थ के लिए बर्बाद कर दिया। एक नेता ने कहा था कि नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। उन्होंने आगे कहा कि, देश की अखंडता और भविष्य से खिलवाड़ करने का किसी शख्स को कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह संदेश केवल शिक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने साफ संकेत दिया कि युवाओं के भविष्य और देश की अखंडता से जुड़े किसी भी मुद्दे पर सरकार कोई समझौता नहीं करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button