एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: मुंबई में CM मोहन यादव का इन्वेस्टमेंट मिशन, ग्वालियर में 1550 करोड़ का निवेश प्रस्ताव

मध्यप्रदेश को देश का अगला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठ गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जोड़ी ने मुंबई में आयोजित राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में निवेशकों को ग्वालियर में बनने वाले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन में निवेश का न्योता दिया। इसका असर भी तुरंत देखने को मिला और निवेशकों ने 1550 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रख दिए।

मुंबई में आयोजित राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। खास तौर पर ग्वालियर में विकसित हो रहे टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन को उन्होंने भविष्य का बड़ा औद्योगिक केंद्र बताया। सम्मेलन के दौरान निवेशकों ने 1550 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव भी दिए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में उद्योग अनुकूल नीतियों और पारदर्शी व्यवस्था के कारण मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड निवेश आया है। उन्होंने कहा कि, मेक इन एमपी, मेड इन एमपी और फेथ इन एमपी केवल नारे नहीं, बल्कि निवेशकों का बढ़ता विश्वास हैं।

डॉ मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन मध्यप्रदेश सरकार और भारत सरकार के सहयोग से विकसित की जा रही एक ऐतिहासिक पहल है, जो देश में टेलीकॉम विनिर्माण के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करेगी । 

कुल मिलाकर मुंबई में मिले 1550 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव इस बात का संकेत हैं कि मध्यप्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि ये प्रस्ताव कितनी तेजी से धरातल पर उतरते हैं और ग्वालियर को देश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में नई पहचान दिलाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button