एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: नरोत्तम मिश्रा और आशुतोष तिवारी में ऑल इज वेल, हार के बाद हुई खास मुलाकात

दतिया उपचुनाव में BJP की हार के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बीच नाराजगी और भीतरघात की चर्चाओं ने खूब जोर पकड़ा था। लेकिन अब दोनों नेताओं की एक मुलाकात ने सियासी गलियारों में नया संदेश दे दिया है। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने फेसबुक पर आशुतोष तिवारी के साथ तस्वीर साझा करते हुए साफ कहा है कि दोनों के बीच सब कुछ पहले की तरह है और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही नाराजगी की बातें पूरी तरह भ्रामक और असत्य हैं।

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद लगातार भीतरघात और नाराजगी की चर्चाएं चल रही थीं। इसी बीच पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर कर राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। डॉ मिश्रा ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ लिखा- आशुतोष तिवारी उनके अनुज हैं और दोनों के बीच कभी कोई कटुता नहीं रही।

उन्होंने कहा कि, दोनों परिवारों के बीच करीब 25 वर्षों का आत्मीय रिश्ता है, जो आगे भी इसी तरह बना रहेगा। आज भी पहले जैसी गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ मुलाकात हुई। अपने संदेश में नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी को कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता बताया। साथ ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसी कोई टिप्पणी या गतिविधि न करें, जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष तिवारी को किसी तरह का नुकसान पहुंचे।

नरोत्तम ने कहा कि मैं अपने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे ऐसा कोई कार्य, टिप्पणी या व्यवहार न करें, जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष जी को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचे। हमारी ताकत हमारी एकजुटता, अनुशासन और संस्कार हैं। हालांकि चुनावी हार की समीक्षा और संगठनात्मक मंथन का दौर अभी भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button