एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: भोपाल में बोट क्लब पर भव्य नौका तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल के बोट क्लब पर गुरुवार को देशभक्ति का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जल में तिरंगा, आसमान में तिरंगा और चारों तरफ गूंजते देशभक्ति के गीतों ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। मौका था स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आयोजित विशाल नौका तिरंगा यात्रा का, जिसका मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुभारंभ किया और खुद नौका में सवार होकर देश सेवा का संदेश दिया गया। 

भोपाल का मशहूर बोट क्लब गुरुवार को देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया , मेरा रंग दे बसंती चोला जैसे देशभक्ति गीतों के बीच विशाल नौका तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यात्रा का शुभारंभ किया और खुद नौका में सवार होकर तिरंगे के साथ देश सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे। नौका तिरंगा यात्रा के दौरान बोट क्लब पर जल में तिरंगा ही तिरंगा नजर आया,  युवा खिलाड़ियों ने कयाकिंग और कैनोइंग के जरिए शानदार प्रदर्शन किया और तिरंगे को सलाम किया। केनो सलालम शो में खिलाड़ियों के रोमांचक करतबों ने वहां मौजूद लोगों को रोमांचित कर दिया। 

इस आयोजन की सबसे खास तस्वीर रही तालाब के बीच बनाया गया विशाल फ्लोटिंग तिरंगा , देश में पहली बार इस तरह का फ्लोटिंग तिरंगा तैयार किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लोकतंत्र के मजबूत होने की बात कही , उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सामने अपनी अलग पहचान बना रहा है और देश अपनी क्षमता और सामथ्र्य के साथ समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है

भोपाल के बोट क्लब पर हुई नौका तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का शानदार संदेश दिया। लहरों के बीच लहराता तिरंगा, युवाओं का जोश और देशभक्ति के गीतों ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button