एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: उज्जैन से अयोध्या तक ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश की राजनीति में धर्म और आस्था के मुद्दे पर एक नया सियासी संदेश सामने आया है, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकालने का ऐलान किया है। ये यात्रा 20 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन उज्जैन से शुरू होकर अयोध्या तक जाएगी। दिग्विजय सिंह ने इसे गैर-राजनीतिक यात्रा बताते हुए कहा है कि इसका मकसद किसी राजनीतिक दल या नेता का विरोध करना नहीं है। उनके मुताबिक यात्रा के जरिए सनातन धर्म, श्रद्धालुओं की आस्था, पारदर्शिता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाएगा।

दिग्विजय सिंह ने अपने वीडियो संदेश में लोगों से इस यात्रा से जुड़ने की अपील भी की है और यात्रा में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए गूगल फॉर्म जारी किया है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे और दान की कथित हेराफेरी का आरोप लगाते हुए दावा किया कि इस मामले में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी सामने आई है।

दिग्विजय सिंह ने विजयादशमी के धार्मिक महत्व को यात्रा से जोड़ते हुए कहा कि, विजयादशमी अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। इसी भावना के साथ उन्होंने यात्रा का नारा दिया ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ यानी जहां धर्म है, वहीं विजय है।

उज्जैन से अयोध्या तक की सनातन स्वाभिमान यात्रा  का ऐलान होते ही अब नजर इस बात पर रहेगी कि दिग्विजय सिंह की इस पहल को जनता और साधु-संतों का कितना समर्थन मिलता है। क्या ये यात्रा सिर्फ धर्म और आस्था की आवाज बनेगी…या फिर मध्य प्रदेश की सियासत में सनातन के मुद्दे पर एक नई राजनीतिक बहस को जन्म देगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button