एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने ली शपथ

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गए है। जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने लोकभवन में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जस्टिस कोगजे को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भोपाल के लोकभवन में गुरुवार को मध्यप्रदेश न्यायपालिका के लिए अहम दिन रहा। जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल समेत कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के साथ ही मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को करीब तीन महीने बाद स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। इससे पहले जस्टिस विवेक रसिया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button