एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में यात्री परिवहन सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत, CM मोहन यादव का मॉडल सुपरहिट

MP में यात्री परिवहन सेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक शुरुआत हो गई है ! 20 साल बाद सरकार परिवहन सेवा के मॉडल के साथ सीधे मैदान में उतर रही है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के विजन में परिवहन सिर्फ बसों का नेटवर्क नहीं, बल्कि सुरक्षित सफर, आधुनिक तकनीक और गांव-गांव कनेक्टिविटी का मॉडल है। सरकार का लक्ष्य 2030 तक 15 हजार से ज्यादा आधुनिक बसों के जरिए प्रदेश के यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है।

एमपी में अब सफर सिर्फ सफर नहीं रहेगा, बल्कि सुविधा, सुरक्षा और आधुनिक तकनीक का अनुभव बनेगा। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का आगाज हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने का रोडमैप सामने रखा।

मोहन सरकार का फोकस साफ है—यात्री सुरक्षित हों, बस ऑपरेटर मजबूत हों और प्रदेश का हर इलाका बेहतर परिवहन से जुड़े। मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवहन विजन में Mobility Vision 2030 को अहम आधार बनाया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक प्रदेश में 15 हजार से ज्यादा आधुनिक सार्वजनिक बसों का नेटवर्क तैयार हो और 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों तक बस कनेक्टिविटी आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button