एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP के मेधावी विद्यार्थियों को सौगात, CM डॉ. मोहन यादव ने वितरित की ई-स्कूटी

मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के 7,400 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी की सौगात दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों को सांकेतिक रूप से चाबी सौंपी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद भी किया और उनकी पढ़ाई से लेकर पारिवारिक परिस्थितियों तक के बारे में जाना।

भोपाल के शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7,400 से ज्यादा विद्यार्थियों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन योजना के तहत सांकेतिक रूप से चाबी सौंपी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूटी प्राप्त करने वाली छात्रा खुशी राय से बातचीत की है।

मुख्यमंत्री ने खुशी से उसकी आगे की पढ़ाई के बारे में पूछा। खुशी ने बताया कि वह सीए की तैयारी कर रही है और साथ में बीकॉम कर रही है। मुख्यमंत्री ने उसके परिवार के बारे में भी जानकारी ली। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रा को स्कूटी मिलने पर बधाई दी और आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने विद्यार्थी आकाश साहू से भी बातचीत की है। आकाश ने बताया कि, वह अपना एग्रीकल्चर स्टार्टअप शुरू करना चाहता है। वह ऑनलाइन क्विक कॉमर्स के माध्यम से फल और सब्जियों की सप्लाई का काम शुरू करना चाहता है। उसने इसके लिए ब्लिंकिट जैसी कंपनी के माध्यम से फल-सब्जी सप्लाई का काम करने की योजना बताई।

मेधावी विद्यार्थियों को वाहन की सौगात देने के पीछे उद्देश्य यही है कि उन्हें उच्च शिक्षा के दौरान आवागमन में सुविधा मिल सके और उनकी पढ़ाई का सफर आसान हो। भोपाल में हुए इस कार्यक्रम में जहां हजारों विद्यार्थियों को वाहन की सौगात मिली, वहीं मुख्यमंत्री का विद्यार्थियों से सीधा संवाद भी कार्यक्रम का खास हिस्सा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button