एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर बोला हमला, कही ये बड़ी बात

मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे उस वक्त खिल उठे जब उन्हें मेहनत और सफलता की सौगात के तौर पर स्कूटी की चाबी मिली। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन के लिए राशि का वितरण किया। लेकिन कार्यक्रम सिर्फ स्कूटी वितरण तक सीमित नहीं रहा, मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज पर भी जुबानी हमला बोला। 

भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 7,400 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन के लिए राशि दी गई। स्कूटी वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के ज़माने में बैठने के लिए घर से बोरा लेकर आना पड़ता था , स्कूल में सायरन के लिए गाडर बजाना पड़ती थी, लेकिन सरकार के माध्यम से बच्चों को हर सुविधा मिल रही है।

सीएम ने कहा की राहुल गांधी इंदौर में विद्यार्थियों के भले की बात करने आ रहे है, लेकिन कांग्रेस की सरकार में 2002 तक एमपी में स्कूल शिक्षा का बजट 2600 करोड़ था, और अब हमारी सरकार में 38 हजार करोड़ का बजट स्कूल शिक्षा का बजट है। ये काम करने का तरीका है। 

एक तरफ भोपाल में मेधावी विद्यार्थियों के हाथों में स्कूटी की चाबी पहुंची, तो दूसरी तरफ मंच से शिक्षा व्यवस्था और बजट को लेकर सियासी बयान भी सुनाई दिए। सरकार इसे विद्यार्थियों की मेहनत को प्रोत्साहन और उच्च शिक्षा के सफर को आसान बनाने की पहल बता रही है। वहीं मुख्यमंत्री के कांग्रेस पर किए गए हमले ने कार्यक्रम को सियासी रंग भी दे दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button