MP: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक्शन, शिवपुरी के विकास में दिखेगा रिएक्शन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को शिवपुरी आए। उन्होंने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ दिशा समिति की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न शासकीय योजनाओं कि समीक्षा की है। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने सीवर प्रोजेक्ट, नशे के कारोबार, भूमाफियाओं तथा शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी।
प्रेस वार्ता के दौरा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिले में नशे के कारोबार और भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, शिवपुरी को नशा मुक्त और भूमाफिया मुक्त बनाना है, और इस दिशा में कार्रवाई की शुरुआत शिवपुरी शहर से ही की जाएगी। सिंधिया ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि, नशे के कारोबार और अवैध कब्जों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, कार्रवाई केवल छोटे लोगों तक सीमित न रहे, बल्कि इस पूरे नेटवर्क के बड़े मगरमच्छों तक पहुंचकर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि, आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो या किसी बड़े नेता का करीबी ही क्यों न हो, कानून के तहत कार्रवाई में किसी प्रकार का भेदभाव या दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। सिंधिया ने कलेक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि, शिवपुरी को नशा और भूमाफिया मुक्त बनाने के लिए प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को शिवपुरी आए। उन्होंने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ दिशा समिति की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न शासकीय योजनाओं कि समीक्षा की है।



