MP: CM मोहन यादव को राहुल गांधी ने लिखी चिट्ठी, दिल्ली से एमपी आया पैगाम

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद मध्यप्रदेश की सियासत में OBC आरक्षण का मुद्दा फिर गरमा गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने और रुकी हुई नियुक्तियों को लेकर कार्रवाई की मांग की है। राहुल के खत से एमपी का सियासी पारा चढ़ गया है.
19 सितंबर को हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में आरक्षण के तहत रुकी नियुक्तियों का मुद्दा राहुल गांधी के सामने उठा। अब उसी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को चिट्ठी लिख दी है। सीएम मोहन यादव को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की है।
राहुल गांधी के मुताबिक छात्रों ने बताया कि उन्होंने परीक्षाएं पास कर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन 87रू13 व्यवस्था के तहत 13 प्रतिशत पदों पर नियुक्तियां रुकी हुई हैं। राहुल ने पत्र में दावा किया कि इन पदों पर चयनित अभ्यर्थी वर्ष 2022 से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रों की बात सुनने और बिना और देरी के 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का आग्रह किया।
कुल मिलाकर राहुल गांधी की चिट्ठी ने एक पुराने मुद्दे को फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है. इंदौर के मंच से उठी छात्रों की आवाज दिल्ली से सीधे भोपाल मुख्यमंत्री की टेबल तक आ चुकी है।



