एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव का विजन, “MP में दुग्ध क्रांति”, दुग्ध से किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में दुग्ध क्रांति का नया विजन पेश किया। दुग्ध उत्पादन के जरिए किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस है। भोपाल में आयोजित गौपालक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पशुपालकों के लिए नई योजनाओं और प्रतियोगिताओं का ऐलान किया। प्रदेश के सभी 313 ब्लॉकों में पशुपालकों की प्रतियोगिता कराई जाएगी. अच्छे पशुपालकों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। वहीं पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए 168 नई गौ एम्बुलेंस चलाने की घोषणा भी की गई।

मध्य प्रदेश में अब दूध से समृद्धि और पशुपालन से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में सरकार का फोकस बढ़ता नजर आ रहा है। भोपाल में आयोजित गौपालक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए नई पहल का ऐलान किया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सीएम ने कहा कि प्रदेश के हर ब्लॉक में उन्नत पशुपालकों की प्रतियोगिता कराई जाएगी। हर ब्लॉक में चयनित वृंदावन गांव में उन्नत पशुपालकों की पशुओं की प्रतियोगिता कराई जाएगी। 1 लाख का पुरस्कार प्रति ब्लॉक अच्छे पशुपालकों को दिया जाएगा। दूसरे नंबर का पुरस्कार 50000 और तीसरे नंबर का पुरस्कार 25000 रूपये का दिया जाएगा। सभी 313 ब्लॉक में यह प्रतियोगिता कराई जाएगी।

वहीं पशुओं के इलाज और चिकित्सा सुविधा को लेकर भी मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया। सीएम के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल 406 गौ एम्बुलेंस संचालित हो रही हैं। मांग को देखते हुए अब 168 नई गौ एम्बुलेंस चलाने की घोषणा की गई है।

यानी सरकार का फोकस सिर्फ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं… बल्कि पशुपालकों को प्रोत्साहन, पशु चिकित्सा सुविधा और उनकी आय बढ़ाने के पूरे इकोसिस्टम को मजबूत करने पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button