एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट, गांधीसागर को पर्यटन और ऊर्जा का हब बनाने की तैयारी

मध्यप्रदेश की सत्ता का पूरा कुनबा इस बार भोपाल से निकलकर गांधीसागर पहुंचा , जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई डेस्टिनेशन कैबिनेट ने विकास का नया विजन पेश किया। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने खुद फैसलों की जानकारी दी और गांधीसागर को ऊर्जा और पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने कि मंशा जाहिर की है। सीएम ने दावा किया कि यहां ऐसा आधुनिक ऊर्जा प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है, जिससे बिजली उत्पादन करीब 20 गुना तक बढ़ाने की क्षमता विकसित होगी।  

मंदसौर के गांधीसागर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने इस इलाके को विकास के नए केंद्र के रूप में पेश किया। निवेश, रोजगार, उद्योग, ऊर्जा और पर्यटन से जुड़े फैसलों के साथ सरकार ने गांधीसागर को ही अपनी विकास योजनाओं का मंच बनाया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कैबिनेट कई मायनों में महत्वपूर्ण है और यहां बन रहा ऊर्जा प्रोजेक्ट आधुनिक विज्ञान और तकनीक का अद्भुत उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने गांधीसागर के पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट की खासियत बताते हुए कहा कि फिलहाल यहां 118 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है, लेकिन नई परियोजना से लगभग 20 गुना अधिक बिजली उत्पादन की क्षमता विकसित करने का लक्ष्य है। सीएम के मुताबिक, दिसंबर से इसकी कमीशनिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।

सीएम ने बताया कि, इस हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से बिजली को स्टोर करने और जरूरत के समय यानी पीक आवर्स में बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस आधुनिक तकनीक और परियोजना की क्षमता को देश-दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से ही पूरी कैबिनेट गांधीसागर आई है। ऊर्जा के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने गांधीसागर के पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण की संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांधीसागर पर्यटन का अद्भुत उदाहरण है और वन्यजीवों के लिहाज से भी यह क्षेत्र बेहद महत्वपूर्ण है। भविष्य में यहां फॉरेस्ट टूरिज्म को लेकर बड़े स्तर पर काम किया जाएगा।

कुल मिलाकर गांधीसागर में हुई डेस्टिनेशन कैबिनेट के जरिए मोहन सरकार ने दो बड़े संदेश दिए हैं, एक, आधुनिक तकनीक के सहारे ऊर्जा उत्पादन और प्रबंधन को नई दिशा देना; दूसरा, प्राकृतिक संसाधनों को पर्यटन और रोजगार से जोड़ना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button