MP: हरदा के किसानों के लिए सिंचाई की बड़ी उम्मीद, 136 गांवों को मिलेगा लाभ

हरदा के खेतों तक पहुंचेगा पानी, तो किसानों की बदलेगी किस्मत! मध्यप्रदेश के कृषि प्रधान जिले हरदा में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में शहीद दीपसिंह चौहान उद्वहन सिंचाई परियोजना को महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। करीब 2 हजार 61 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रस्तावित परियोजना से 136 गांवों की 1 लाख 51 हजार 276 एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
हर खेत तक पानी, हर किसान के चेहरे पर मुस्कान और खेती को समृद्ध बनाने की उम्मीद! हरदा जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर शहीद दीपसिंह चैहान उद्वहन सिंचाई परियोजना चर्चा में है। यह परियोजना खास तौर पर उन किसानों के लिए अहम मानी जा रही है, जिनके खेत सिंचाई व्यवस्था के अंतिम छोर पर होने के कारण पर्याप्त पानी मिलने की समस्या से जूझते हैं।
पूर्व कृषि मंत्री एवं पूर्व विधायक कमल पटेल के अनुसार, 2,061.07 करोड़ रुपये की लागत वाली इस प्रस्तावित परियोजना के माध्यम से हरदा जिले के 136 गांवों की 1,51,276 एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
परियोजना का उद्देश्य केवल सिंचाई का दायरा बढ़ाना ही नहीं, बल्कि टेल क्षेत्र के किसानों तक भी पानी पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करना है। क्योंकि खेती में मेहनत और संसाधनों के साथ पानी की उपलब्धता भी बेहद महत्वपूर्ण होती है। यदि खेतों तक समय पर सिंचाई का पानी पहुंचे, तो किसानों को फसल उत्पादन और कृषि कार्यों में बड़ी मदद मिल सकती है। प्रस्तावित परियोजना के जरिए 136 गांवों की 1 लाख 51 हजार 276 एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ने की योजना है। इसके मूर्त रूप लेने पर टेल क्षेत्र के खेतों तक पानी पहुंचाने का रास्ता आसान हो सकता है।



