एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: 27 प्रतिशत OBC आरक्षण का मामला, हेमंत खंडेलवाल के बयान से गरमाई राजनीति

मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है, अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। खंडेलवाल ने 2019 की तत्कालीन कमलनाथ सरकार पर जल्दबाजी में तथ्यहीन दस्तावेज पेश करने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा कि, उनकी मुख्यमंत्री से बात हुई है और सरकार ने इस मामले में बैठक भी की है।

मध्य प्रदेश में व्ठब् आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर सियासत के केंद्र में है। हाईकोर्ट ने 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग वाली याचिकाएं खारिज कर दीं, जिसके बाद अब बीजेपी की ओर से सरकार के अगले कदमों को लेकर बयान सामने आया है।

इंदौर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि, 2019 में तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने जल्दबाजी में तथ्यहीन दस्तावेज दिए थे, जिसके आधार पर अदालत का फैसला आया।  हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि इस मामले को लेकर उनकी मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है। बीजेपी आरक्षण के लिए वचनबद्ध है। सरकार इस विषय पर जरूरी कदम उठाएगी।

27 प्रतिशत आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ अदालत का फैसला, दूसरी तरफ बीजेपी का 27 प्रतिशत आरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का दावा। अब देखना होगा कि सरकार अपने वादे को पूरा करने के लिए आगे कौन-सा कानूनी रास्ता चुनती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button