एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: जन विश्वास अभियान में CM मोहन यादव का सरप्राइज एक्शन, मौके पर करेंगे समीक्षा, अफसरों को दो टूक चेतावनी

मध्यप्रदेश में जन समस्याओं के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अफसरों को दोटूक चेतावनी दी है कि जन विश्वास अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं, अब मुख्यमंत्री बिना पूर्व सूचना दिए किसी भी जिले में अचानक आ सकते हैं और खुद अभियान की जमीनी हकीकत परखेंगे। यही सीएम साहब का हेलीकाप्टर अब कभी भी , कही किसी भी जिले में लैंड कर सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन विश्वास अभियान को लेकर प्रदेश के अधिकारियों को साफ संदेश दे दिया हैकृअब केवल बैठकों में समीक्षा नहीं, बल्कि मैदान में उतरकर जनता की समस्याओं का समाधान करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन विश्वास अभियान सरकार की प्राथमिकता है और इसमें सभी अधिकारियों को सक्रिय रूप से काम करना ही होगा।

बुधवार को कलेक्टर-कमिश्नर और आईजी-एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि, अब वे बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक किसी भी जिले में पहुंचकर जन विश्वास अभियान की समीक्षा करेंगे। जिन जिलों में जन समस्याओं का निराकरण लंबित है, वहां कलेक्टर विशेष प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर भी चिंता जताई। राजस्व, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा और पीएचई विभाग से जुड़ी शिकायतों की संख्या अधिक होने पर सुधार के निर्देश दिए गए।

वहीं, स्वामित्व योजना के तहत निशुल्क रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा के दौरान कुछ हल्कों में शून्य प्रगति सामने आने पर मुख्यमंत्री ने रीवा, शहडोल और धार के कलेक्टरों के प्रति नाराजगी जताई और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button