एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: ग्वालियर सड़क हादसे पर सियासत, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बोला जुबानी हमला

ग्वालियर सड़क हादसे को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस हादसे को प्रशासनिक विफलता का परिणाम बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है। भोपाल के एम्स अस्पताल पहुंचकर पटवारी ने घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनके इलाज की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने और घायलों का पूरा इलाज सरकारी खर्च पर कराने कि मांग की है। 

ग्वालियर के दर्दनाक सड़क हादसे ने मध्यप्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। हादसे में 16 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल के एम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। पटवारी ने पीड़ित परिवारों से भी चर्चा की और सरकार से पर्याप्त आर्थिक सहायता देने की मांग की।

जीतू पटवारी ने हादसे में हुई मौतों पर दुख जताते हुए इसे प्रशासनिक विफलता का परिणाम बताया। उनका कहना है कि, प्रदेश में लगातार हो रही दुर्घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।पटवारी ने मृतकों के प्रत्येक परिवार को कम से कम 25 लाख रुपये मुआवजा देने और घायलों के उपचार का पूरा खर्च सरकार कि ओर से उठाने की मांग भी रखी।

कुल मिलाकर ग्वालियर हादसे को लेकर अब मुआवजे, जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button