एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: सेमीकंडक्टर समिट में CM मोहन यादव का बड़ा दावा, 34 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों में 30 प्रतिशत जमीन पर उतरे

मध्यप्रदेश को एडवांस टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर उद्योग का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट-2026 का आगाज हुआ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दावा किया कि प्रदेश में पिछले ढाई साल में मिले करीब 34 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों में से 30 प्रतिशत निवेश धरातल पर उतर चुका है।

इंदौर से मध्यप्रदेश के औद्योगिक और तकनीकी भविष्य को लेकर बड़ा संदेश दिया गया है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार से दो दिवसीय मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 शुरू हो गई है। समिट का मकसद प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए निवेश की संभावनाएं तलाशना और मध्यप्रदेश को इस उभरते तकनीकी क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को संबोधित करते हुए खजराना गणेश की कृपा से  एडवांस टेक्नोलॉजी की दिशा में नए अध्याय का श्रीगणेश हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की निवेश नीति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में 25 से ज्यादा नीतियां बनाकर निवेश के रास्ते खोले गए हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले ढाई साल में करीब 34 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिनमें से लगभग 30 प्रतिशत निवेश धरातल पर उतर चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि करीब 12 लाख करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े होर्डिंग बाजार में लगाए गए हैं और सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सेमीकंडक्टर समिट के जरिए मध्यप्रदेश सरकार की कोशिश है कि प्रदेश में नई तकनीक, उद्योग और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिले। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि समिट के दौरान होने वाली चर्चाएं और निवेश की संभावनाएं कितनी ठोस परियोजनाओं में बदलती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button