एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: पन्ना में ऑटो चालक की किस्मत चमकी, मिला 3.17 कैरेट का नायाब हीरा

पन्ना की इसी धरती ने एक बार फिर मेहनत करने वाले एक साधारण इंसान को ऐसी सौगात दी है, जिसकी उसने कभी सिर्फ कल्पना की थी। पन्ना में ऑटो चालक को 3.17 कैरेट का नायाब हीरा मिला है, जहां इस हीरे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये हो गई है.

यह कहानी है, पन्ना के वार्ड क्रमांक 10, आगरा मोहल्ला निवासी सोनू रैकवार की। सोनू ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से उन्हें लगातार सपने आते थे कि उन्हें हीरा मिला है। हर सुबह नींद खुलने पर यह सपना अधूरा रह जाता था, लेकिन उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सपने और हकीकत के बीच का फासला मिटा दिया।

दरअसल, करीब दो महीने पहले सोनू ने हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर ग्राम रानीपुर में एक निजी खेत पर हीरे की खदान शुरू की थी। लगातार मेहनत और तलाश के बाद आखिरकार उनकी किस्मत चमक उठी। उन्हें 3.17 कैरेट वजन का नायाब हीरा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी जा रही है।

सोनू ने इस बेशकीमती हीरे को हीरा कार्यालय पन्ना में जमा करा दिया है। उनका कहना है कि, नीलामी से मिलने वाली राशि से वे अपनी खदान को आगे बढ़ाएंगे और कुछ पैसे व्यापार में भी लगाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button