एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचल

MP: देश के बड़े दानदाताओं में इंदौर के विनोद अग्रवाल, साल 2026 में 24 करोड़ का दान दिया

इंदौर के उद्योगपति और कोयला कारोबारी विनोद अग्रवाल ने देश के बड़े दानदाताओं की सूची में एक बार फिर जगह बनाई है। एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट-2026 में वे 24 करोड़ रुपए के घोषित दान के साथ देश में 60वें स्थान पर रहे हैं।

इंदौर के उद्योगपति और कोयला कारोबारी विनोद अग्रवाल ने दान के मामले में एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट-2026 में उन्हें 24 करोड़ रुपए के घोषित दान के साथ देश में 60वां स्थान मिला है। पिछले साल उन्होंने 19 करोड़ रुपए का दान दिया था और 71वें स्थान पर रहे थे। यानी इस बार उनके दान में 5 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

विनोद अग्रवाल लगातार छठी बार देश के बड़े दानदाताओं की सूची में शामिल हुए हैं। इससे पहले 2024 में 20 करोड़ रुपए के दान के साथ वे 58वें, 2023 में 34 करोड़ रुपए के दान के साथ 31वें, 2022 में 30 करोड़ रुपए के दान के साथ 34वें और 2021 में 11 करोड़ रुपए के दान के साथ 66वें स्थान पर रहे थे.

दान के साथ-साथ संपत्ति के मामले में भी विनोद अग्रवाल मध्यप्रदेश में पहले स्थान पर हैं। सितंबर 2026 में जारी एमएम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2026 के मुताबिक, उनकी अनुमानित संपत्ति 10 हजार 200 करोड़ रुपए आंकी गई। इस सूची में वे देश के अमीर उद्योगपतियों में 365वें स्थान पर रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button