MP: CM मोहन यादव ने भैरूंदा को दी सौगात, 76 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने बुधनी विधानसभा के भैरुन्दा में 536 करोड़ रुपये की सीप-अंबर सिंचाई परियोजना की सौगात दी है. इस परियोजना से प्रदेश के 76 गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलने की उम्मीद है। शिवराज ने कहा कि, मैं आउ या न आउ.. किसानो के खेतों में पानी आना चाहिए, वहीं सीएम मोहन यादव ने इस मौके पर कांग्रेस को निशाने पर लिया.
मध्य प्रदेश में किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है… मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने 536 करोड़ रुपये की सीप-अंबर सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया… इस परियोजना से 76 गांवों की करीब 30 हजार 91 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान दिल्ली से वर्चुअली जुड़े… जरूरी काम के चलते वे कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सके… शिवराज ने कहा कि, मैं पहुंचू या न पहुंचू लेकिन किसानों के खेत में पानी पहुंचना चाहिए ..
वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधा… उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में किसानों को रात में बिजली नहीं मिलती थी और खेतों तक पानी नहीं पहुँचता था लेकिन अब किसानों को दिन में बिजली मिल रही है। किसान के खेत में पानी पहुंचता है, तो फसल सोना बन जाती है… 536 करोड़ रुपये की इस परियोजना से 30 हजार 91 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का पानी मिलेगा.. सीएम ने कहा कि, अब किसानों के लिए दिवाली और होली जैसा माहौल है।
कुल मिलाकर सीप-अंबर सिंचाई परियोजना से अब 76 गांवों के किसानों को खेती के लिए पानी की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है…



