एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Loksabha Election के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में दिखेगा दम

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में रणनीति बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राजनीतिक मामलों और चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें चुनाव अभियान की रूपरेखा बनाने के साथ ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई।

राजधानी भोपाल में हुई इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, शोभा ओझा, सुरेश पचौरी, अरूण यादव, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत करते हुए भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि, कमलनाथ प्रदेश ही नहीं देश के बहुत बड़े नेता हैं, उन्होंने ने अपना इस्तीफा नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए चुनाव परिणाम आने के अगले दिन ही दे दिया था। अखिल भारतीय कांग्रेस उनका बहुत सम्मान करती है। हम सब उनका बहुत सम्मान करते हैं। हमारे प्रदेश के बहुत बड़े नेता हैं और आगे भी रहेंगे।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में रणनीति बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राजनीतिक मामलों और चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें चुनाव अभियान की रूपरेखा बनाने के साथ ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button