Uncategorizedएमपी-ब्रेकिंगजीवनशैलीताजा-खबरपर्दे-के-पीछेबॉलीवुडमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Khandwa के सूरदास अकबर ताज अयोध्या में दिखाएंगे रामभक्ति, करेंगे काव्य पाठ

खंडवा जिले के मशहूर नाबीना शायर सूरदास अकबर ताज को अयोध्या से बुलावा आया है। 14 जनवरी को अकबर अयोध्या में काव्यपाठ करेंगे। जगतगुरु रामभद्राचार्य ने निमाड़ के इस शायर को राम जन्मभूमि अयोध्या में बुलाया है।

22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण–प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। ये उत्साह केवल हिन्दूओं में ही नही बल्कि मुस्लिमों में भी है। और यही कारण है कि प्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर बसे ग्राम हापला-दीपला के दिव्यनेत्र कवि अकबर ताज भी 14 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे, जहां वे अपने काव्य पाठ से प्रभु श्री राम के चित्रण का गुणगान करेंगे।

वहीं 14 जनवरी के निमंत्रण पत्र को पाकर खंडवा के सूरदास अकबर ताज काफी खुश हैं,जिसको लेकर उन्होंने मीडिया से भी चर्चा करते हुए अपनी बात रखी, कुल मिलाकर देखा जाए तो खंडवा के सूरदास अकबर ताज 14 जनवरी को अयोध्या में रामभक्ति दिखाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button