Uncategorized

Indore: महिलाओं में करवा चौथ का उत्साह, पति की लंबी उम्र के लिए व्रत

धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में करवा चौथ पर्व को लेकर उत्साह नजर आ रहा है, जहां इंदौर में 20 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इंदौर में भी करवा चौथ पर्व के लिए महिलाएं तैयार नजर आ रही हैं.

करवा चौथ का त्योहार इस बार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन हर सुहागन अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वह चांद का दीदार करने के बाद ही पारण करती हैं। महिलाएं इस दिन को बेहद खास बनाने के लिए सोलह श्रृंगार भी करती हैं। इंदौर में प्रिशियस पल्स संस्था करीब 8 साल  से 70 मेंबर सदस्यों के साथ करवा चौथ का पर्व मनाती है, जहां करवा चौथ के पर्व को लेकर सभी महिलाओं में उत्साह साफ तौर पर देखा जा सकता है.

करवा चौथ पर्व से पहले तैयारियों में जुटी महिलाओं ने बताया की, इस त्योहार का इंतजार उन्हें पूरे साल रहता है, जब वे अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं.

करवा चौथ का त्योहार भारतीय महिलाओं के लिए एक खास दिन होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button