एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: मोहन कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले, खनिज राजस्व 30 हजार करोड़ करने का लक्ष्य

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। बैठक में सबसे बड़ा प्रस्ताव खनिज सर्वे को लेकर रहा। सरकार ने प्रदेश की खनिज रॉयल्टी से होने वाली आमदनी को मौजूदा 12 हजार 170 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 30 हजार करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा है.

मोहन सरकार अब मध्यप्रदेश के खनिज संसाधनों से होने वाली आमदनी बढ़ाने की तैयारी में है। कैबिनेट बैठक में खनिज सर्वे का बड़ा प्रस्ताव सामने आया। मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल खनिज रॉयल्टी से 12 हजार 170 करोड़ रुपए की आमदनी होती है। सरकार ने इसे बढ़ाकर 30 हजार करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है।

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटकर नए सिरे से खनिज सर्वे कराया जाएगा। यह सर्वे खनिज निगम लिमिटेड के माध्यम से होगा। इसके साथ ही पुराने सर्वे और उपलब्ध आंकड़ों का भी विश्लेषण किया जाएगाए ताकि प्रदेश में मौजूद खनिज संसाधनों की संभावनाओं का नए सिरे से आकलन किया जा सके ण्ण्सरकार की योजना सिर्फ खनिजों की पहचान तक सीमित नहीं हैए बल्कि नई खदानों के विकास पर भी जोर दिया जाएगा। इसके लिए हर साल करीब 70 से 80 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

यानी मोहन सरकार अब प्रदेश के खनिज संसाधनों को राजस्व बढ़ाने का बड़ा माध्यम बनाने की तैयारी में है। मौजूदा आमदनी को दोगुने से भी ज्यादा बढ़ाकर 30 हजार करोड़ रुपए तक भेजने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button