एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Ujjain में CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों से बंधवाई राखी, बोले- आशीर्वाद लेने आया हूं

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में विभिन्न स्थानों पर आयोजित लाड़ली बहना रक्षाबंधन पर्व के कार्यक्रम के तहत होटल सॉलिटेयर परिसर उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.यादव को लाड़ली बहनों ने कलाई पर राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा सम्पूर्ण परिसर में घूमकर लाड़ली बहनों पर पुष्पवर्षा की गई। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने लाड़ली बहनों व लाड़ली बेटियों को स्नेहपूर्वक झूला झुलाया।

बेटियां सम्पूर्ण परिवार की खुशहाली व समृद्धता का प्रतीक हैं

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की हृदय से शुभकामनाएं दी। उन्होंने भाई-बहन के असीम स्नेह एवं अटूट रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन के इस मंगल अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कहा कि, प्रदेश की लाड़ली बहनों से मिले आशीर्वाद और विश्वास से भावविभोर हूं। बहनों से मिले आशीर्वाद का ही प्रताप है कि प्रदेश विकास के रथ पर निरन्तर चलायमान है। उन्होंने कहा कि मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्यसेवक हूं। बहनों से ही सम्पूर्ण परिवार की खुशहाली होती है और बहनें परिवार की समृद्धता का प्रतीक होती हैं। बहनों के समद्धशाली होने से परिवार में सम्पन्नता होगी। मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनें सम्पन्न रहेंगी तो मध्य प्रदेश भी आर्थिक व खुशहाली में सम्पन्न रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि, भारतीय संस्कृति में अनादिकाल से ही बहनों को देवी के रूप में पूजा जा रहा है। हमारे तीज-त्यौहार समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोते हैं। भारतीय संस्कृति तीज-त्यौहारों से समृद्ध है। तीज-त्यौहारों से बने सांस्कृतिक सम्बन्धों की वजह से हमारी भारतीय संस्कृति अनादिकाल से सतत रूप से विकासशील है। यूनान, मिस्र व रोम आदि पुरानी सभ्यताएं अपना वैभव खो चुकी हैं, परन्तु भारतीय संस्कृति तीज-त्यौहारों की समृद्धता के साथ कई आक्रांताओं के प्रहार के बावजूद भी चट्टान की तरह अखण्ड वैभव लिये खड़ी है और विश्व में अपना परचम लहरा रही है। मैं इस रक्षाबंधन कार्यक्रम के माध्यम से आप सभी बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करने आया हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button