MP: दतिया में CM मोहन यादव का शक्ति प्रदर्शन, प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए रोड शो

दतिया उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कमान संभाली , बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में मेगा रोड शो कर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाया, वही कुशवाहा समाज के सम्मेलन में समाज को साधने की कोशिश की और दतिया के विकास के लिए बड़े औद्योगिक निवेश का भी संकेत दिया।
दतिया उपचुनाव प्रचार के आखिरी दौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे चुनावी रंग में नजर आए। बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में मुख्यमंत्री ने शहर की सड़कों पर भव्य रोड शो किया। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को साथ लेकर सीएम ने बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाया है.
मुख्यमंत्री ने कुशवाह समाज के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि, बीजेपी ने कुशवाहा समाज को प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया है। ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह और मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का उदाहरण देते हुए बीजेपी में समाज की भागीदारी का उल्लेख किया। दतिया संगठन का जिक्र करते हुए कहा कि, बीजेपी ने रघुवीर सिंह कुशवाह को जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि कांग्रेस ने समाज को पार्षद का टिकट तक नहीं दिया, हमने संगठन की कमान कुशवाह समाज को सौंपी है।
सीएम ने दतिया के लिए एक बड़ा आर्थिक पैकेज का संकेत भी दिया। कुल मिलाकर प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रोड शो, जनसभाओं और समाज सम्मेलन के जरिए बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की पूरी कोशिश की है।



