MP: दुबई में CM मोहन यादव, अरब संसद के अध्यक्ष से मुलाकात, माइनिंग, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर पर फोकस

मध्यप्रदेश को ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब बनाने के मिशन के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई दौरे पर हैं। यहां उन्होंने अरब संसद के अध्यक्ष से मुलाकात की है। प्रदर्शनी क्षेत्र में मध्यप्रदेश पवेलियन का उद्घाटन किया और ग्लोबल निवेशकों के सामने औद्योगिक ताकत और निवेश की संभावनाएं रखीं। वहीं इथियोपिया के राष्ट्रपति से मुलाकात कर निवेश और कारोबारी सहयोग पर भी चर्चा हुई।
मध्यप्रदेश में निवेश लाने के मिशन के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई में ग्लोबल इन्वेस्टर्स के बीच मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग कर रहे हैं। प्रदर्शनी क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश पवेलियन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने निवेशकों से संवाद कर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, निवेश-अनुकूल वातावरण और अलग-अलग क्षेत्रों में मौजूद संभावनाओं की जानकारी दी।
दुबई दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अरब संसद के अध्यक्ष से भी मुलाकात की। इसके साथ ही इथियोपिया के राष्ट्रपति एच. ई. टाये अत्स्के सेलासी से मुलाकात कर आमंत्रित किया। दुबई मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में माइनिंग, ।प्, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 900 से ज्यादा पुराने कानून खत्म किए गए हैं और 25 से अधिक पारदर्शी नीतियां लागू की गई हैं। सरकार का दावा है कि इन बदलावों से मध्यप्रदेश में कारोबार के लिए बेहतर माहौल तैयार हुआ है।
मुख्यमंत्री ने बताया किया रीवा, इंदौर और उज्जैन में तीन नए पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ ड्रोन, डिफेंस,। डेटा सेक्टर को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्याप्त बिजली, लैंड बैंक और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रदेश की ताकत बताते हुए मुख्यमंत्री ने निवेशकों के सामने मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख निवेश केंद्र के तौर पर पेश किया।
यानी दुबई की धरती पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का फोकस साफ है निवेशकों से संवाद, ग्लोबल कंपनियों से साझेदारी और मध्यप्रदेश में नए रास्ते खोलना। अब नजर इस बात पर है कि दुबई में हुई इन मुलाकातों और चर्चाओं से मध्यप्रदेश के खाते में कितने बड़े निवेश प्रस्ताव आते हैं।



