एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव ने की प्रशानिक सर्जरी, 26 IAS अधिकारियों के तबादले

CM मोहन यादव ने दावोस रवाना होने से पहले एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है, मुख्यमंत्री ने 26 आईएएस अधिकारियों के तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दावोस यात्रा पर रवाना होने से ठीक पहले प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। रविवार शाम, अवकाश के दिन, राज्य सरकार ने 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में प्रमुख सचिव, अपर मुख्य सचिव, सचिव और उपसचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सबसे अहम बदलाव की बात करें तो शिवशेखर शुक्ला को गृह विभाग की फुल फ्लैश जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब वे अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग के तौर पर पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। अब तक यह विभाग उनके पास प्रभार में था, जबकि उनके अन्य विभाग यथावत रहेंगे।

वहीं स्वतंत्र कुमार सिंह को गैस राहत एवं त्रासदी विभाग के सचिव पद से हटाकर अब मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग का सचिव बनाया गया है।

उमाकांत उमराव से खनिज साधन विभाग वापस ले लिया गया है, हालांकि वे पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव बने रहेंगे। ऊर्जा विभाग में भी अहम बदलाव किया गया है। विशेष गढ़पाले को सचिव, ऊर्जा विभाग के साथ-साथ एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर और मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। तरुण राठी (2010 बैच) को आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं के पद से हटाकर अब आयुक्त, आदिवासी विकास बनाया गया है। वहीं शोभित जैन को खाद्य विभाग के सचिव पद से हटाकर पशुपालन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

इस फेरबदल में कई अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। तीन साल से अधिक समय तक जबलपुर में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी रहे अनय द्विवेदी को अब आयुक्त, वाणिज्यिक कर, इंदौर बनाया गया है। राज्य सूचना आयोग में पदस्थ अपर सचिव राजेश कुमार ओगरे को वाणिज्यिक कर विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं राजस्व विभाग में पदस्थ गौतम सिंह को आयुक्त, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।सरकार का मानना है कि इस बड़े प्रशासनिक बदलाव से कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button