MP में निगम-मंडल और आयोगों में नियुक्त, केपी यादव और रामनिवास रावत को मिली जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश में मोहन सरकार की ओर से विभिन्न आयोगों, बोर्ड और निगम-मंडलों में लगातार नियुक्तियां की जा रही हैं। इस बीच केपी यादव, रामनिवास रावत और संजय नगाइच को सत्ता और संगठन की ओर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं आने वाले वक्त में ओर भी निगम-मंडल और प्राधिकरण की नियुक्तियां देखने मिलेंगी.
केपी यादव को मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए रामनिवास रावत को मध्य प्रदेश वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। भिंड के बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कांकर को नागरिक आपूर्ति निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केपी यादव और संजीव कांकर का कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा।
पन्ना के बीजेपी नेता संजय नगाइच को मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है, जिनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इसके अलावा बीजेपी के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री केशव भदौरिया को महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में मोहन सरकार की ओर से विभिन्न आयोगों, बोर्ड और निगम-मंडलों में लगातार नियुक्तियां की जा रही हैं। इस बीच केपी यादव, रामनिवास रावत और संजय नगाइच को सत्ता और संगठन की ओर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं आने वाले वक्त में ओर भी निगम-मंडल और प्राधिकरण की नियुक्तियां देखने मिलेंगी.



