एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव के निशाने पर कांग्रेस,  बोले- महिलाओं के साथ अन्याय किया

MP में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासत जारी है, जहां एक बार फिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने आज़ादी के बाद से ही इस तरह के मुद्दों पर नकारात्मक रवैया अपनाया है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक—कांग्रेस की पांच पीढ़ियों ने महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा।

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इस फैसले में बाधा डालने कि कोशिश की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों की भूमिका की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि, सरकार महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि, भले ही संख्या बल में हम कमजोर हों, लेकिन आत्मबल मजबूत है, जब तक देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को उनका पूरा अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button