एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर से पीथमपुर के बीच इकनॉमीक कॉरिडोर, CM मोहन यादव बोले- ये किसानों की सरकार है

मध्यप्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर बड़ी सौगात देते हुए इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमी कॉरिडोर के प्रथम फेज का भूमिपूजन किया है. वहीं इस सौगात के साथ ही सीएम डॉ. मोहन यादव ने कॉरिडोर के लिए जमीन देने वाले किसानों का आभार जताया है. साथ ही उन्होंने किसानों को संदेश देते हुए कहा कि, ये किसानों की सरकार है. किसान को कोई कष्ट नहीं आए ये हमारी प्राथमिकता है.

भूमिपूजन के अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, बीजेपी प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, विधायक मधु वर्मा, उषा ठाकुर, नीना वर्मा, जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, बीजेपी नेता जीतू जिराती, सावन सोनकर और चिंटू वर्मा समेत तमाम जनप्रतिनिधी मौजूद रहे.

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, हमारी सरकार के माध्यम से उन सारी योजनाओं को लागू करने का काम हम कर रहे हैं, जिसके कारण से हमारे किसान, महिला, युवा, गरीब सभी वर्गों के कल्याण का भाव छिपा है. कितना अच्छा लगता है, जब यहां 2360 करोड़ की लागत से इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमी कॉरीडोर के पहले फेज भूमिपूजन कर रहे हैं.

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, किसानों को मुआवजा देने के लिए सरकार का बहुत बड़ा मन है. ये सरकार किसानों की है. किसान को कोई कष्ट नहीं आना चाहिए, ये सरकार की प्राथमिकता है.

इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, कांग्रेस सरकार के समय तो सड़के नहीं बनती थी. अभी बिजली दिन में मिल रही है, तब तो रात के ठिकाने नहीं पड़ते थे.

कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर बड़ी सौगात देते हुए इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमी कॉरिडोर के प्रथम फेज का भूमिपूजन किया है. वहीं इस सौगात के साथ ही सीएम डॉ. मोहन यादव ने कॉरिडोर के लिए जमीन देने वाले किसानों का आभार जताया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button