एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP की लाड़ली बहनों को भैया मोहन ने दिया तोहफा, 1.25 करोड़ खाते में ट्रांसफर की राशि

मध्य प्रदेश की लाडली बहनों का जुलाई महीने का इंतजार खत्म हो गया है, जहां मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भिंड जिले के लहार से लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी कर दी है। सीएम मोहन यादव ने 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। इस अवसर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले को विकास कार्यों की सौगात दी है। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा है.

भिंड के लहार से सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1875 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। इस अवसर पर लाल सिंह आर्य, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू, डॉ. भागीरथ प्रसाद और केशव सिंह भदौरिया समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को सौगात देते हुए कहा कि, 38वीं किस्त तक एक सिंगल क्लिक से 1 करोड़ 25 लाख बहनों के खाते में 1835 करोड़ की राशि उनके खाते में डाल दी गई है, जब से योजना चालू हुई अकेले हमारी सरकार ढ़ाई साल में 51 हजार करोड़ की राशि बहनों के खाते में भेज चुकी है.

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बेशर्मी से कहते हैं, लाड़ली बहनों का पैसा मत बढ़ाओ, शर्म से डूब मरना चाहिए कांग्रेस के अध्यक्ष को,

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश की लाडली बहनों का जुलाई महीने का इंतजार खत्म हो गया है, जहां मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भिंड जिले के लहार से लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी कर दी है। सीएम मोहन यादव ने 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1875 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button