एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सख्त तेवर, खुले मंच से इंदौर महापौर को दी नसीहत

मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से महापौर पुष्यमित्र भार्गव को बैठक में शामिल नहीं होने पर नसीहत दे डाली। मंत्री विजयवर्गीय ने हुए कहा महापौर जी, आप बहुत व्यस्त रहते हो, कल की बैठक में नहीं थे… आजकल हमारी बैठकों में आते नहीं हो। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

इंदौर में आयोजित पौधा रोपण एक कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान चर्चा का विषय बन गया। कार्यक्रम के मंच से उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव  की तरफ देखते हुए कहा कि महापौर जी महापौर जी आप बहुत व्यस्त रहते हो , कल की बैठक में नहीं थे आप ,आजकल हमारी बैठकों में आ नहीं रहे हो आप। 

दरअसल, हाल ही में आयोजित पौधारोपण अभियान की बैठक में महापौर शामिल नहीं हुए थे , जिसके बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सार्वजानिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर कर दी , उन्होंने सभी पार्षदों को चेताते हुए कहा कि यदि आपको अपने मोहल्ले में चैन से रहना है तो हर घर में वाटर हार्वेस्टिंग करवाओ। 

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की यह टिप्पणी सार्वजनिक मंच से आने के कारण अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इंदौर की राजनीति में बीजेपी के भीतर बदलते समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है। कहने वाले तो ये भी कह रहे है कि मंत्रीजी और महापौर जी के बीच पहले जैसा तालमेल नजर नहीं आ रहा है।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button