एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर में CM मोहन यादव ने मां के नाम लगाया पेड़, दिया ये खास संदेश

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 21 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया है, जहां इस संकल्प को पूरा करने का शुभारंभ करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्रिय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ पेड़ लगाया है. वहीं इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश वासियों से आह्वान करते हुए एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश दिया है.

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीएम डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्रिय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ पेड़ लगाया है. इस अवसर पर मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, बीजेपी नेता कृष्णमुरारी मोघे, संजय शुक्ला और विशाल पटेल मौजूद रहे. इस अवसर पर वृक्षारोपण के साथ ही सीएम डॉ. मोहन यादव ने जवानों और अग्निवीरों को प्रशिक्षण देने वाली संस्था पृथ्वी को सम्मानित किया है. इस अवसर पर सरकार की तरफ से प्रदेश के नक्सलमुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले दो जवानों को 2-2 लाख रूपए देने कि घोषणा की है.

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, हमारी सरकार बनने के बाद हमने लगातार जल सरंक्षण के काम किए हैं. इंदौर में बड़े पैमाने पर अच्छा काम हुआ है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर कहा कि, हमने पेड़ लगाया और तुरंत फल देखा, कितना अच्छा लगता है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि, पहले इंदौर प्रदेश की आर्थिक दिशा तय करने वाला जिला था, मैं इंदौर के नागरीकों को इस बात के लिए बधाई देना चाहूंगा कि, आर्थिक दिशा क्या हो ये तो इंदौर तय करता ही था, लेकिन अब पर्यावरण की दिशा क्या हो ये तय करने का जिम्मा इंदौर के लोगों ने लिया है.

कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 21 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया है, जहां इस संकल्प को पूरा करने का शुभारंभ करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्रिय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ पेड़ लगाया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button