MP: स्वच्छता में भोपाल ने कर दिया कमाल, बना देश का दूसरा सबसे साफ शहर

भोपाल को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में देश का दूसरा सबसे साफ शहर घोषित किया गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में दिया। भोपाल में सफाई मित्रों ने जमकर जश्न मनाया।
स्वच्छता में एकबार फिर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल ने बड़ी उपलब्धि हांसिल की है। भोपाल ने इस बार तीन स्थान की छलांग लगाई है और 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया है।महापौर मालती राय और निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण ने दिल्ली में अवार्ड रिसीव किया।
भोपाल की उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने जनता को बधाई देते हुए कहा कि भोपाल ने पीएम मोदी के स्वच्छता के सपने को साकार किया है।
भोपाल को देश का दूसरा सबसे साफ शहर बनने पर खुशी का माहौल रहा। नगर निगम के माता मंदिर स्थित दफ्तर में जश्न मनाया गया। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सफाई मित्रों को माला पहनाकर सम्मान किया और लड्डू खिलाकर बधाई दी। खुशी में सभी लोग ढोल की थाप पर झूमने लगे। अध्यक्ष सूर्यवंशी ने खुद भी ढोल बजाया और जमकर थिरके।
पिछले सर्वे में भोपाल 5वें नंबर पर था। कचरे की प्रोसेसिंग में सुधार और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था को और पुख्ता कर भोपाल ने दावा मजबूत किया है। वहीं, फरवरी में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की वजह से भी भोपाल को फायदा मिला।